Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / Video News – महिला, पति और बेटों पर हमला करने के मामले में चार गिरफ्तार

, ,

Video News – महिला, पति और बेटों पर हमला करने के मामले में चार गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ था वायरल

चूरू, चूरू जिले में 28 सितंबर को सुजानगढ़ के शनि मंदिर के पास एक महिला को पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। हमले में महिला के सर पर चोट लगी थी, वहीं उसके पति व बेटे को भी चोट लगी थी। एसएचओ धर्मेंद्र मीणा ने बताया कि मामले में रविवार को पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। चारों से पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि लाडनूं बस स्टैंड से अविनाश भार्गव पुत्र यशराज निवासी नाथोतालाब, गौतम भार्गव पुत्र ओमप्रकाश निवासी हनुमान धोरा, यशराज पुत्र हीरा लाल निवासी नाथोतालाब और शिवरतन पुत्र ओमप्रकाश निवासी हनुमान धोरा को गिरफ्तार किया है। जिन्हें सोमवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा। शेखावाटी लाइव के लिए चूरू से सुभाष प्रजापत की रिपोर्ट

YouTube video