Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / Video News – हुंडई शोरूम से कार चोरी प्रकरण मे चार आरोपी और गिरफ्तार

,

Video News – हुंडई शोरूम से कार चोरी प्रकरण मे चार आरोपी और गिरफ्तार

कार चोरी प्रकरण में चार आरोपी और गिरफ्तार
गिरफ्तार चोरों की संख्या पहुंची अब छह पर

24 जनवरी को हुई थी हुडई शोरूम से कार चोरी
दो आरोपी हो चुके हैं इस घटना में पूर्व में गिरफ्तार

चोरी हुई कार की तलाश कर रही है पुलिस अभी भी

रतनगढ़, ( सुभाष प्रजापत ) कार चोरी प्रकरण में पुलिस ने सोमवार की देर शाम चार लोगों को और गिरफ्तार कर लिया। अब इस प्रकरण में गिरफ्तार चोरों की संख्या छह तक पहुंच गई है। पुलिस ने सोमवार की शाम रतनगढ़ के वार्ड संख्या 41 निवासी 22 वर्षीय सलीम कायमखानी, वार्ड संख्या छह निवासी 20 वर्षीय अमितकुमार माली, वार्ड संख्या सात निवासी 19 वर्षीय कपिल चोटिया एवं फतेहपुर निवासी 29 वर्षीय इमरान कायमखानी को गिरफ्तार कर मंगलवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। उल्लेखनीय रहे कि 24 जनवरी को हुडई शोरूम से इन लोगों ने कार को चोरी किया था। चोरी के इस प्रकरण में दिलसुख जाट एवं विनोदकुमार को पुलिस ने पूर्व में गिरफ्तार लिया था। चोरी के दर्ज इस मामले में अब तक छह लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। एएसआई राजेंद्रसिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है तथा शीघ्र ही और लोगों की गिरफ्तार किए जाने की संभावना जताई है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur