Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / Video News – जान पहचान बदली दोस्ती में दोस्ती बदली प्यार में, भागकर रचाई शादी और अब लगाई सुरक्षा की गुहार

, ,

Video News – जान पहचान बदली दोस्ती में दोस्ती बदली प्यार में, भागकर रचाई शादी और अब लगाई सुरक्षा की गुहार

प्रेमी युगल ने भागकर रचाई शादी, अब एसपी दफ्तर पहुंच लगाई सुरक्षा की गुहार

प्रेमी युगल के अपने ही जब खिलाफ हो गये तो दोनो ने भागकर शादी रचा ली

YouTube video

प्रेमी युगल ने एसपी दिगन्त आन्नद से सुरक्षा की गुहार लगाई

चूरू, [सुभाष प्रजापत ] जिले की रतनगढ तहसील के प्रेमी युगल के अपने ही जब खिलाफ हो गये तो दोनो ने भागकर शादी रचा ली। शादी के बाद परिजनो की धमकी के बाद दोनों एसपी दफ्तर पहुंचे जहां दोनो ने एसपी दिगन्त आन्नद से सुरक्षा की गुहार लगाई है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक रतनगढ़ की सोनू और जितेंद्र दोनों की एक दूसरे से 6 साल पहले जान पहचान उस वक्त हुई जब दोनों स्कूल में पढ़ते थे। जानकारी, दोस्ती में और फिर प्यार में बदल गई। परिजनों को जब इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने अपनी नाराजगी जताई। सोनू ने बताया कि उसके घर वाले उसका रिश्ता कहीं दूसरी जगह करना चाहते थे, जिस पर 7 मई को दोनों ने अपना घर छोड़ दिया और गाजियाबाद में शादी कर ली। 21 वर्षीय सोनू के घर से निकलने के बाद परिवार के लोगों ने रातनगढ़ पुलिस थाने में गुमशुदगी दर्ज करवायी। मंगलवार दोपहर अपनी जान की सुरक्षा की गुहार लगाने के लिए दोने एसपी ऑफिस पहुंचे।