Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / Video News – सरकारी स्कूल के टीचर पर स्टूडेंट की पिटाई करने का आरोप

, ,

Video News – सरकारी स्कूल के टीचर पर स्टूडेंट की पिटाई करने का आरोप

अम्बेडकर संघ के पदाधिकारी मिले एसपी से

चूरू, [सुभाष प्रजापत ] भालेरी थाना के गांव खंडवा पट्टा की सरकारी स्कूल में 12 साल के स्टूडेंट से स्कूल टीचर द्वारा पिटाई करने का मामला सामने आया है। कक्षा 6 के स्टूडेंट की पीठ व गर्दन पर चोट के निशान हैं। छात्र के परिजनों ने अम्बेडकर संघ के पदाधिकारियों के साथ टीचर के खिलाफ कानूनी कार्यवाही व उसे गिरफ्तार करने की मांग को लेकर एसपी से मिले और ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में स्टूडेंट के पिता ने बताया कि उसका 12 वर्षीय बेटा गांव की सरकारी स्कूल में कक्षा 6 में पढ़ता है। हमेशा की तरह वह गुरुवार को भी स्कूल गया था। जहां स्कूल टीचर फूलसिंह ने उसके बेटे के साथ बिना किसी बात से पिटायी कर दी। पिटायी में उसके बेटे के काफी चोट आई। उन्होंने आरोप लगाया कि 12 वर्षीय बेटे का गला भी दबाया गया। अंबेडकर संघ के अध्यक्ष सीताराम खटीक ने कहा कि आरोपी सरकारी टीचर को सस्पेंड करने और उसकी गिरफ्तारी की मांग को लेकर एसपी को ज्ञापन दिया गया है। उन्होंने कहा कि यदि मांगे नहीं मानी गई तो अंबेडकर संघ के द्वारा आंदोलन किया जाएगा। शेखावाटी लाइव के लिए चूरू से सुभाष प्रजापत की रिपोर्ट

YouTube video