Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / Video News – दोस्तों के साथ घर से घूमने निकला युवक यहां पर कैसे पहुंचा ? पुलिस जुटी है जांच में, आखिर क्या हुआ ऐसा

, ,

Video News – दोस्तों के साथ घर से घूमने निकला युवक यहां पर कैसे पहुंचा ? पुलिस जुटी है जांच में, आखिर क्या हुआ ऐसा

दोस्तों के साथ घर से घूमने निकले युवक को लेकर सामने आई यह खबर

33 केवी लाइन के नीचे मिला युवक का झुलसा शव, जांच में जुटी पुलिस

राजलदेसर, [सुभाष प्रजापत ] राजलदेसर थाना क्षेत्र के गांव आबड़सर की रोही में 33 केवी लाइन के नीचे मिले झुलसे हुए शव की रविवार दोपहर बाद शिनाख्त हो गई। मृतक की पहचान तारानगर थाना के गांव बुचावास के गोविंद (29) के रूप में हुई है। पुलिस जांच कर रही है कि युवक आबड़सर की रोही में कैसे और किसके साथ आया। राजलदेसर थानाधिकारी गीतारानी बिश्नोई ने बताया कि रविवार सुबह सूचना मिली कि आबड़सर गांव की रोही में 33 केवी लाइन के नीचे एक युवक का शव पड़ा है। घटनास्थल पर जाकर मौका मुआयना किया गया। युवक के हाथ टैटू बना हुआ था और लाल टीशर्ट पहनी हुई थी। पुलिस ने शव की शिनाख्त के पूरे प्रयास किए। दोपहर बाद शव की शिनाख्त हुई है। थानाधिकारी गीतारानी ने बताया कि बुचावास निवासी पूसाराम ने मृतक की शिनाख्त अपने भतीजे गोविन्द (29) के रूप में की है। पूसराम ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि गोविंद अपने दोस्तों के साथ अक्सर घर से घूमने निकल जाता था। शनिवार की शाम भी वह दोस्तों के साथ घर से घूमने निकला था। अब यह आबड़सर की रोही में कैसे पहुंचा है। इसकी जानकारी परिजनों को नहीं हैं। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। शेखावाटी लाइव के लिए राजलदेसर से सुभाष प्रजापत की रिपोर्ट

YouTube video
Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur