Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / Video News – पति ने अपनी पत्नी को डायन बताकर दिया इस करतूत को अंजाम

, ,

Video News – पति ने अपनी पत्नी को डायन बताकर दिया इस करतूत को अंजाम

सुजानगढ़ तहसील के गोपालपुरा गांव की घटना

पति के चंगुल से निकलकर पहुंची अपने पीहर

चूरू, [सुभाष प्रजापत ] जिले की सुजानगढ़ तहसील के गोपालपुरा गांव में एक पति ने अपनी पत्नी को डायन बताया और पीठ पर गर्म चिमटे से दाग दिया। दर्द से कहराती विवाहिता किसी तरह अपने पति के चंगुल से निकलकर अपने पीहर पहुंची और मां को आपबीती बताई। इसके बाद वह अपनी बहन के पास बूंटिया गांव पहुंची, जहां से महिला थाना में संचालित महिला सुरक्षा एवं सलाह केंद्र पहुंची और केंद्र की सदस्य उषा जांगिड़ को पूरी बात बताई।

पीड़िता गीता (28) ने बताया कि उसकी शादी 11 साल पहले सुजानगढ़ तहसील के गोपालपुरा गांव निवासी शेरा नायक के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही पति शेरा शराब पीकर उसके साथ मारपीट करता है और कई बार जान से मारने की धमकी देता है। हमेशा कहता रहता है कि तू डायन है, तूझमें भूत घुस गए हैं और फिर मारपीट करने लग जाता। 2 दिन पहले रात को उसका पति शराब पीकर घर आया और कहने लगा कि तू डायन है। तेरे में डायन घुस गई है। तेरे शरीर में भूत घुस गया है। गर्म चिमटे लगाने से तेरे शरीर भूत भाग जाएगा। इसके बाद उसने मेरी पीठ पर गर्म चिमटे से दाग दिया। रात भर वो दर्द से कराहती रही। सुबह किसी तरह छुपकर ससुराल से अपने पीहर आ गई। उसका पति भी पीछे-पीछे सुजानगढ़ तक आया, लेकिन वह किसी तरह छुपकर निकल आई।

YouTube video
Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur