युवक की पत्नी करीब डेढ माह पहले उसको छोड़कर किसी दूसरे युवक के साथ चली गयी
चूरू, [सुभाष प्रजापत ] शहर के शहीद स्मारक के पीछे स्थित पानी की टंकी काफी देर तक पति की नोटंकी चली। सूचना मिलने पर कोतवाली सीआई मुकुट बिहारी, एएसआई सुरेष कुमार व राजेष कुमार मौके पर पहुंचे। जहां सामने आया कि युवक की पत्नी करीब डेढ माह पहले उसको छोड़कर किसी दूसरे युवक के साथ चली गयी थी। इसके चलते युवक रविवार को शहीद स्मारक के पीछे स्थित पानी की टंकी पर चढ़ गया। जहां वह मांग करने लगा कि उसकी पत्नी को वापिस लाया जाये। कोतवाली थानाधिकारी मुकुट बिहारी ने बताया कि वार्ड 45 सीकर हाल सरदारशहर निवासी 27 वर्षीय राशिद रविवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे टंकी पर चढ़ गया था। पुलिस को सूचना मिलने पर तुरन्त मौके पर पहुंची। जहां सामने आया कि उसकी शादी पांच साल पहले जसरासर निवासी साइना के साथ हुई थी। उसके दो साल का बेटा और एक साल की बेटी है। बेटा अपने नाना के पास ननिहाल मंे रहता है। करीब दो तीन महिने पहले पत्नी साइना मंडावा के युवक आबिद के साथ चली गयी है। रविवार सुबह वह सरदारषहर से चूरू आ गया था। करीब साढ़े 11 बजे टंकी पर चढ़ गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गयी। पुलिस के द्वारा युवक को समझाने का काफी प्रयास किया गा। मगर युवक पुलिस की समझाइश नहीं मान रहा है। वह केवल अपनी मांग पर अड़ा हुआ है। कोतवाली थानाधिकारी मुकुट बिहारी ने बताया कि युवक के ससुराल में इसकी सूचना दी गयी है। उनसे भी बात की जा रही है। समाचार लिखे जाने तक दोपहर ढाई बजे तक राषीद टंकी पर ही चढ़ा हुआ था। सूचना मिलने के बाद युवक का ससुर फकरूदीन, सास व साली मौके पर पहुंच गये। ससुर फकरूदीन ने बताया कि उसकी बेटी साइना ने आबिद के साथ लव मैरिज कर ली है। फकरूदीन ने बताया कि राशिद पहले पांच वर्ष तक विदेश रहा। इसके बाद यहां आकर गधा रेहड़ी चलाने का काम करता है। उसने बताया कि आबिद की मौसी सरदारशहर में रहती है। इसके चलते साइना व आबिद में संपर्क हुआ है। इसके बाद दोनों में जानकारी बढ़ गयी। शेखावाटी लाइव के लिए चूरू से सुभाष प्रजापत की रिपोर्ट





