Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / Video News – कार में बैठकर लगा रहे थे आईपीएल मैच का सट्टा, पुलिस ने धरा

, ,

Video News – कार में बैठकर लगा रहे थे आईपीएल मैच का सट्टा, पुलिस ने धरा

आईपीएल मैच पर सट्‌टा खेल रहे तीन युवक गिरफ्तार

कार में बैठकर मैच पर लगा रहे थे तीनों युवक सट्‌टा

गश्त के दौरान एएसआई गिरधारीसिंह ने की कार्रवाई

पुलिस ने तीनों युवकों को गिरफ्तार कर जब्त किए सामान

आरोपी है जयपुर निवासी सुमन, तुलछी व राजकुमार

रतनगढ़, [सुभाष प्रजापत ] मेगा हाईवे पर मंडेलिया फार्म हाउस के पास खड़ी कार में सवार तीन युवक आईपीएल मैच पर सट्‌टे की खाईवाली कर रहे थे। पुलिस ने गश्त के दौरान तीन युवकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 9 मोबाईल फोन, लेबटॉप, चार्जर एवं कार को जब्त किया है। पुलिस ने बताया कि एएसआई गिरधारीलाल मय पुलिस जाप्ता गश्त कर रहे थे। इस दौरान वे मेगा हाईवे पर पहुंचे, तो मंडेलिया फार्म हाउस के पास एक कार खड़ी थी, जिसमें तीन युवक सवार थे। ये लोग दिल्ली-रॉयल चैलेंजर बैंगलोर की टीमों के बीच चल रहे आईपीएल मैच के दौरान सट्‌टे की खाईवाली कर रहे थे। पुलिस ने तीनों लोगों से पूछताछ की, तो वे संतोषजनक जबाब नहीं दे पाए। पुलिस ने 32 वर्षीय सुमन जाट, 32 वर्षीय राजा उर्फ राजकुमार सिंधी एवं 34 वर्षीय तुलछी लालवानी निवासी जयपुर को गिरफ्तार कर इनके पास से 9 मोबाइल, लेबटॉप, चार्जर तथा कार को जब्त किया है।

YouTube video
Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur