Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / Video News – गैंगस्टर रोहित गोदारा के नाम से ज्वेलर्स को मिली धमकी

, ,

Video News – गैंगस्टर रोहित गोदारा के नाम से ज्वेलर्स को मिली धमकी

व्हाट्सएप कॉल कर ज्वेलर्स से मांगे हैं रुपए

रतनगढ़, [सुभाष प्रजापत ] एक बार फिर गैंगस्टर रोहित गोदारा का नाम चर्चा में आया है। गैंगस्टर के नाम से रतनगढ़ के एक ज्वेलर्स को व्हाट्सएप कॉल कर फिरौती की डिमांड की है। रुपए नहीं देने की सूरत में बुरा अंजाम भुगतने की भी धमकी दी है। घटना के बाद ज्वेलर्स सांवरमल सोनी रतनगढ़ पुलिस थाना में पहुंचा तथा घटना का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने मामला दर्ज होने के बाद मौका मुआयना भी किया है। डीवाईएसपी सतपालसिंह व सीआई सुभाष बिजारणियां मय जाप्ता गढ़ के पास स्थित ज्वेलर्स की शॉप पर पहुंचे तथा घटना की जानकारी ली। पीड़ित ने बताया कि गोदार के नाम से आए कॉल में उसने बताया कि मदद की आवश्यकता है, इसलिए फिरौती की डिमांड कर रहा हूं। यदि रुपए नहीं दिए, तो अंजाम भुगतना पड़ सकता है। इससे पहले पूर्व विधायक अभिनेष महर्षि को भी फिरौती की धमकी मिली थी। पुलिस प्रकरण की जांच में जुट गई है। शेखावाटी लाइव के लिए रतनगढ़ से सुभाष प्रजापत की रिपोर्ट

YouTube video