Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / Video News – पारिवारिक बात को लेकर बाहर तो चलाए लात घूसे लेकिन अस्पताल में भी फिर हुए आमने-सामने

, ,

Video News – पारिवारिक बात को लेकर बाहर तो चलाए लात घूसे लेकिन अस्पताल में भी फिर हुए आमने-सामने

पारिवारिक बात को लेकर दो पक्ष हुए आमने-सामने

कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में हुई जमकर मारपीट, घायल दो युवतियों को करवाया अस्पताल में भर्ती

अस्पताल में भी एक दफा दोनों पक्ष हुए आमने-सामने, सूचना पर एएसआई राजेंद्रसिंह पहुंचे जिला अस्पताल

YouTube video

रतनगढ़, [सुभाष प्रजापत ] पारिवारिक बात को लेकर एक ही परिवार के दो पक्षों में हुई बोलचाल मारपीट में बदल गई। घटना के बाद दोनों पक्षों में जमकर लात घुसे चले, जिसमें करीब चार-पांच लोग चोटिल हुए। घटना में घायल हुई एक किशोरी व एक युवती को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद चूरू रैफर कर दिया। सूचना पर रतनगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची तथा घटना की जानकारी ली। मिली जानकारी के अनुसार मकड़ीनाथ स्कूल के पास सांसी परिवार के दो पक्ष के बीच पारिवारिक बात को लेकर कहासुनी हो गई, जो मारपीट की घटना में बदल गई। मारपीट में दोनों पक्षों के चार-पांच लोग चोटिल हुए, जिनमें वार्ड 14 की 18 वर्षीय पूनम एवं वार्ड 19 की 16 वर्षीय अंजली घायल हो गई। घायलों को परिजन जिला अस्पताल लेकर आए, जहां पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रैफर कर दिया। एक दफा जिला अस्पताल में भी दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए, जिस पर जिला अस्पताल प्रशासन ने घायलों के साथ आए परिजनों को इमरजेंसी वार्ड से बाहर निकालकर माहौल को शांत किया। सूचना पर एएसआई राजेन्द्रसिंह जिला अस्पताल पहुंचे तथा घटना की जानकारी ली।