Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / Video News – महिला और बच्चों के अपहरण का मामला निकला लिव इन रिलेशनशिप का

, ,

Video News – महिला और बच्चों के अपहरण का मामला निकला लिव इन रिलेशनशिप का

पुलिस को महिला और उसके दो बच्चों के अपहरण की मिली थी सूचना

चूरू, [सुभाष प्रजापत ] चूरू जिले से बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। जिसमे सरदारशहर पुलिस को आज एक महिला और उसके दो बच्चों के अपहरण की सूचना मिली। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची तो मामला लिव इन रिलेशनशिप का मिला। पुलिस ने बताया कि गांव आसपालसर और नोहर के धानसियां गांव के लोगों ने शनिवार शाम को सूचना दी कि आसपालसर की कविता नायक (28) सहित दो बच्चों का मेहरी के पवन नायक सहित कई लोगों ने अपहरण कर रखा है।पुलिस थाने के एएसआई रामनिवास मीणा सहित मय पुलिस जाप्ता पुलिस मौके पर पहुंचकर कविता नायक से पूछताछ की तो उन्होने लिव-इन रिलेशनशिप के कागज मेहरी के पवन नायक के साथ कागज बना रखे थे। कविता ने बताया 2008 में मेरी शादी हुई थी, अब मेरे दो बच्चे हैं। बयान देने के बाद में पुलिस ने कविता और पवन को सुरक्षित जगह पर भेजा। शेखावाटी लाइव के लिए चूरू से सुभाष प्रजापत की रिपोर्ट

YouTube video