Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / Video News – राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष गोगामेडी की पार्थिव देह के किए अंतिम दर्शन

, ,

Video News – राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष गोगामेडी की पार्थिव देह के किए अंतिम दर्शन

कलेक्ट्रेट के सामने सर्व समाज के लोगों ने अर्पित किए पुष्प

चूरू, [सुभाष प्रजापत ] राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेडी की पार्थिव देह को जयपुर से गोगामेड़ी ले जाते समय दोपहर 12 बजे के करीब चूरू कलेक्ट्रेट के सामने बडी संख्या में सर्व समाज के लोगों ने नम आंखों से पुष्पांजलि अर्पित की। इससे पूर्व कलेक्ट्रेट के पास बड़ी संख्या में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के कार्यकर्ता एवं राजपूत समाज के लोग जुटना शुरू हो गए। जिसे देखकर काफी संख्या में पुलिस जाप्ता भी सुरक्षा की दृष्टि से तैनात रहा। इस दौरान सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की पत्नी शिला शेखावत भी देह के साथ चल रही थी, आमजन के साथ हाथ जोड़कर अभिवादन भी किया। इस मौके पर विक्रम सिंह कोटवाद, करणी सिंह रायपुरिया, लखेन्द्र सिंह दांदू, करणी सेना जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह ढाढर, आलोक सिंह टकनेत, पूर्णसिंह, विश्वनाथ शर्मा राजगुरु, अश्विनी पंडित, निरंजन सिंह राठौड़, दयाल सिंह, नदीम सिरोहा, सज्जन सिंह, कपिल रक्षक, अनिता जोशी, ज्योति सिंह, सहित सैंकड़ों की संख्या में सर्व समाज के लोगों ने सुखदेव सिंह गोगामेड़ी को अश्रुपूरित श्रद्धांजलि दी। उपस्थित जनों ने सुखदेव सिंह गोगामेडी अमर रहे के नारे लगाते हुए पार्थिव देह के अंतिम दर्शन किए। इसके बाद काफी संख्या में कार्यकर्ता गाड़ियों की काफिले के साथ गोगामेड़ी के लिए रवाना हो गए।

वही आपकी जानकारी के लिए बता दे कि सर्व समाज व करणी सेना की ओर से आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर प्रदेश में विरोध प्रदर्शन भी किया गया था। विरोध प्रदर्शन को बढ़ता देखकर पुलिस प्रशासन ने कल सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की पत्नी शिला शेखावत की मांगों को मान लिया तथा 72 घंटे का अल्टीमेटम देकर विरोध प्रदर्शन को स्थगित किया गया। चूरू से शेखावाटी लाइव के लिए सुभाष प्रजापत की रिपोर्ट

YouTube video
Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur