Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / Video News – ज्वैलर्स की दुकान के टूटे ताले, सोने चांदी के गहने चोरी कर ले गये चोर

, ,

Video News – ज्वैलर्स की दुकान के टूटे ताले, सोने चांदी के गहने चोरी कर ले गये चोर

कोतवाली पुलिस पहुंची मौके पर, चोरी के बाद बाजार में फैली सनसनी

चूरू, [सुभाष प्रजापत ] शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में गढ़ के पास अज्ञात चोरों ने ज्वैलर्स की दुकान के ताले तोड़कर सोने चांदी के गहने चोरी कर ले गये। घटना का पता दुकान मालिक को गुरूवार सुबह दुकान आने पर लगा। कोतवाली थाना से महज दो सौ मीटर दूरी पर चोरी की घटना होने के बाद बाजार में सनसनी फैल गयी। सूचना मिलने पर कोतवाली थाना के एसआई रामषरण शर्मा और टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटना स्थल का मौका मुआयना किया है। राजश्री ज्वैलर्स के मालिक संतोष सोनी ने बताया कि बुधवार रात आराम से दुकान को बंद कर गये है। रात को किसी समय अज्ञात चोरों ने दुकान के ताले व शीषे तोड़कर दुकान में घुस गये। जिन्होंने दुकान में रखे 12-13 किलो चांदी की पायल, बिछुड़ी, अंगूठी, पेंडल व चेन और एक सौ 75 ग्राम सोने के नाक की बाली और कांटा चोरी कर ले गये। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है। कोतवाली थानाधिकारी मुकुट बिहारी ने बताया कि पीड़ित की ओर से रिपोर्ट दी गयी है। पुलिस मामले की गंभीरता के साथ जांच कर रही है। पुलिस जल्दी ही मामले की तह तक पहुंचेगी। शेखावाटी लाइव के लिए चूरू से सुभाष प्रजापत की रिपोर्ट

YouTube video
Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur