Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / Video News – प्रेमी जोड़े ने लगाई एसपी से सुरक्षा की गुहार, प्रेमी जोड़ा बोला – घरवालों से बचाओ

, ,

Video News – प्रेमी जोड़े ने लगाई एसपी से सुरक्षा की गुहार, प्रेमी जोड़ा बोला – घरवालों से बचाओ

तीन साल तक चले प्रेम प्रसंग के बाद प्रेमी युगल ने करली लव मैरिज

एसपी डी आनंद ने रतनगढ़ थानाधिकारी को प्रेमीयुगल को उनके मनचाहे स्थान पर छोडऩे का आदेश दिया

YouTube video

रतनगढ़, [सुभाष प्रजापत ] तीन साल तक चले प्रेम प्रसंग के बाद प्रेमी युगल ने लव मैरिज कर ली। इस पर दोनों के परिवार के लोग उनको जान से मारने की धमकी देने लगे। इस पर दोनों ने एसपी ऑफिस पहुंचकर सुरक्षा की गुहार लगाई। एसपी ने रतनगढ़ थानाधिकारी को प्रेमी युगल को उनके मनचाहे स्थान पर छोडऩे के आदेश दिए हैं। पुलिस ने बताया कि जिले के रतनगढ़ तहसील के रहने वाले भवानीशंकर सैन और दिया सैनी के बीच पिछले करीब तीन साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। पांच अप्रैल को दोनों ने घर भाग गए थे। उसी दिन युवती की गुमशुदगी दर्ज करवाई गयी थी। छह अप्रैल को दोनों ने अजमेर के आर्य मंदिर में शादी कर ली। दोनों ने शादी की सूचना अपने परिजनों को दी। इसके बाद से युवक-युवती के परिजन इनकी जान के दुश्मन बन गए। दोनों के परिजन उनको जान से मारने की धमकी देने लगे। इसके चलते गुरुवार को दोनों ने एसपी ऑफिस पहुंचकर सुरक्षा की गुहार लगाई। इस पर एसपी डी आनंद ने रतनगढ़ थानाधिकारी को प्रेमीयुगल को उनके मनचाहे स्थान पर छोडऩे का आदेश दिया।