Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / Video News – मां के साथ खरीददारी करने आई युवती से छेड़छाड़

, ,

Video News – मां के साथ खरीददारी करने आई युवती से छेड़छाड़

टोकने पर आरोपियों ने की मां-बेटी के साथ मारपीट, जबरन गाड़ी में डालने का भी किया आरोपियों ने प्रयास

युवती के परिवार को दी जान से मारने की भी धमकी, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच को किया शुरू

YouTube video

रतनगढ़, [सुभाष प्रजापत ] अपनी मां के साथ रतनगढ़ खरीददारी करने आई 24 वर्षीय युवती के साथ कुछ लोगों ने अश्लील कमेंट करते हुए मारपीट की। इस संबंध में नोसरिया निवासी 24 वर्षीय युवती की रिपोर्ट पर पुलिस में मामला दर्ज हुआ है। पुलिस ने बताया कि युवती द्वारा दी गई रिपोर्ट में उल्लेख किया गया है कि वह और उसकी मां अपने गांव नोसरिया से रतनगढ़ खरीददारी करने के लिए आई हुई थी। रामचंद्र पार्क के पास स्थित बस स्टैंड पर मिथुन खटिक उर्फ श्रवण सांखला, रजनीश रैगर व दो-तीन अन्य लोग आए तथा इन लोगों को देखकर अश्लील कमेंट्स किए। जब युवती की मां ने इन्हें रोका, तो आरोपियों ने गालियां निकालते हुए मारपीट शुरू कर दी। मिथुन चिल्लाते हुए युवती के पास आया तथा उसे जबरन गाड़ी में डालने का प्रयास करने लगा तथा रजनीश ने भी इस कार्य में उसका सहयोग किया। जब युवती द्वारा विरोध किया गया, तो इन लोगों ने उसे सड़क पर गिरा दिया तथा गालियां निकालते हुए परिवार को 20 दिनों में जान से मारने की धमकी देने लगे। इस दौरान आरोपियों ने वहां पर उपस्थित टैम्पो चालकों को भी उन्हें अपने टैम्पों में नहीं बैठाने तथा किसी भी प्रकार की सहायता नहीं करने की धमकी दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच एएसआई जगदीशसिंह के सुपुर्द की है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur