Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / Video News – लव मैरिज करने वाले नवविवाहित जोड़े ने लगाई एसपी से सुरक्षा की गुहार

, ,

Video News – लव मैरिज करने वाले नवविवाहित जोड़े ने लगाई एसपी से सुरक्षा की गुहार

अंतिमा और अमन पहुंचे एसपी दफ्तर

चूरू, [सुभाष प्रजापत ] लव मैरिज करने के बाद जान से मारने की धमकी मिलने पर एक नवविवाहित जोड़े ने एसपी से सुरक्षा की गुहार लगाई है। एसपी ऑफिस पहुंची सुजानगढ़ की अंतिमा सैन (25) ने बताया कि तीन साल वह अपनी बुआ के लड़के की शादी में लाडनूं गई थी। जहां उसकी मुलाकात अमन जैन (28) से हुई। इसके बाद दोनों की मोबाइल पर बात होती रही। उसने अपने परिवार से अमन से शादी करने की बात की तो परिवार के लोगों ने मना कर दिया। काफी कोशिश के बाद भी जब परिवार वाले नहीं माने तो 21 मार्च को वह घर से निकल गई और अमन जैन के पास लाडनूं आ गई। जहां दोनों ने शिव मंदिर में शादी कर ली।लव मैरिज करने के बाद अंतिमा के घर वाले अमन के घरवालों को परेशान कर रहे हैं। उन्होंने धमकी दी है कि दोनों जहां भी दिखाई देंगे। उनको जान से मार दिया जायेगा। अंतिमा ने बताया कि वह 12वीं क्लास तक पढ़ी है। वहीं, अमन ने बीकॉम किया है। अमन अभी इंटीरियर डिजाइनिंग का काम करता है। अंतिमा ने बताया कि सुजानगढ़ थाने में उसकी की गुमशुदगी भी दर्ज है। शेखावाटी लाइव के लिए चूरू से सुभाष प्रजापत की रिपोर्ट

YouTube video
Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur