Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / Video News – 28 वर्षीय युवक का अपहरण कर मारपीट करने को लेकर खबर

, ,

Video News – 28 वर्षीय युवक का अपहरण कर मारपीट करने को लेकर खबर

पुरानी रंजिश को लेकर बाप-बेटों द्वारा मारपीट

रतनगढ़, [सुभाष प्रजापत ] पुरानी रंजिश को लेकर एक पिता ने अपने दो बेटों के साथ मिलकर 28 वर्षीय युवक का अपहरण कर लिया तथा उसके साथ मारपीट करते हुए जाति सूचक गालियां निकाली। इस आशय का मुकदमा रतनगढ़ पुलिस थाना में दर्ज हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले के अनुसार रतनगढ़ तहसील के गांव चारणवासी निवासी 47 वर्षीय रामेश्वरलाल मेघवाल ने पुलिस को दिए पर्चा बयान में बताया है कि उसका 28 वर्षीय छोटा भाई कानाराम मेघवाल खेत से लौट रहा था। जब वह गांव के महिपाल के घर के आगे से गुजरा, तो महिपाल, उसका भाई सतवीर एवं पिता हीराराम जाट ने मिलकर उसे जबरन अपने घर ले गए तथा मारपीट कर उसे जाति सूचक गालियां निकाली। घटना के बाद युवक को रतनगढ़ जिला अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां पर उसे प्राथमिक उपचार के बाद चूरू रैफर कर दिया। पुलिस ने रामेश्वरलाल के पर्चा बयान पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रकरण की जांच डीवाईएसपी सतपाल सिंह कर रहे हैं।

YouTube video