Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / Video News – दोस्त से मिलने आए युवक के अपहरण को लेकर खबर

, ,

Video News – दोस्त से मिलने आए युवक के अपहरण को लेकर खबर

अपहरण के बाद युवक से की गाड़ी में मारपीट

पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए युवक को छुड़ाया

रतनगढ़ में रेलवे स्टेशन सड़क मार्ग की है घटना

पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार, एक फरार

रतनगढ़, [सुभाष प्रजापत ] नागौर जिले के गांव भादवा का 25 वर्षीय युवक रतनगढ़ में अपने दोस्त से मिलने के लिए आया, लेकिन तीन लोगों ने उसका अपहरण कर लिया। अपहरण के बाद आरोपियों ने उसकी पिटाई भी की। घटना का पता चलने पर पुलिस ने आरोपियों की गाड़ी का पीछा कर युवक को छुड़ाया। इस संबंध में गांव भादवा निवासी नरसाराम जाट ने पुलिस में मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने बताया कि नरसाराम द्वारा दी गई रिपोर्ट में उल्लेख किया गया है कि करीब छह माह पूर्व मैणासर निवासी नेमीचंद जाट को उसने 10 हजार रुपए उधार दिए थे। वह अपने दोस्त अशोक से मिलने रतनगढ़ आया था। अशोक से मिलने के बाद वह रेलवे स्टेशन की तरफ जा रहा था कि एक कैंपर गाड़ी वहां पर उसके आगे आकर रूकी, जिसमें मैणासर निवासी नेमीचंद जाट, सुनीलकुमार मेघवाल एवं छाबड़ी मिठी निवासी सुभाष जाट उतरे तथा जबरन अपहरण कर उसे गाड़ी में डाल लिया। युवक ने शोर मचाया, तो मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। प्रकरण के बाद पुलिस ने कैंपर गाड़ी का पीछा कर युवक को छुड़वाया। पुलिस ने कैंपर में सवार नेमीचंद व सुनील को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से गाड़ी जब्त कर ली। वहीं सुभाष जाट मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई राजेंद्रसिंह के सुपुर्द की है।

YouTube video