Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / Video News – 27 वर्षीय विवाहिता और उसकी 2 वर्षीय बेटी को लेकर मिल रही है खबर

, ,

Video News – 27 वर्षीय विवाहिता और उसकी 2 वर्षीय बेटी को लेकर मिल रही है खबर

संदिग्ध अवस्था में 27 वर्षीय विवाहिता व उसकी दो वर्षीय बेटी की मौत का मामला आया सामने

परिजन लेकर आए दोनों शवों को जिला अस्पताल , सूचना पर सीआई सुभाष बिजारणियां पहुंचे अस्पताल

मृतका है पिंकी कंवर व उसकी दो वर्षीय बेटी गरिमा, रतनगढ़ तहसील के गांव मालासर की है घटना

YouTube video

रतनगढ़, [सुभाष प्रजापत ] रतनगढ़ तहसील के गांव मालासर में 27 वर्षीय विवाहिता व उसकी दो वर्षीय बेटी की फंदा लगाने से मौत होने का मामला सामने आया है। परिजन दोनों को जिला अस्पताल लेकर आए, जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर सीआई सुभाष बिजारणियां जिला अस्पताल पहुंचे तथा घटना की जानकारी ली। प्राप्त जानकारी के अनुसार तहसील के गांव मालासर निवासी 27 वर्षीय पिंकी एवं दो वर्षीय गरिमा की संदिग्ध मौत हो गई। पति नरपतसिंह दोपहर के समय खेत से घर आया, तो मां व बेटी को मृत अवस्था में देखकर अन्य परिजनों को सूचना दी तथा दोनों को अस्पताल लेकर आए, जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सीआई सुभाष बिजारणियां ने बताया कि जब घटना के संबंध में परिजनों से जानकारी ली, तो उन्होंने बताया कि मां व बेटी की फंदा लगाने से मौत हुई है तथा पीहर पक्ष को सूचना दे दी गई है। पीहर पक्ष के आने के बाद आगामी कार्रवाई शुरू की जाएगी। पुलिस ने दोनों के शवों को मोर्चरी में रखवाया है।