Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / Video News – 390 किलो गांजा पकड़ने को लेकर मिल रही है खबर : कीमत 90 लाख

, ,

Video News – 390 किलो गांजा पकड़ने को लेकर मिल रही है खबर : कीमत 90 लाख

पुलिस को चकमा देने के लिए रखा साधु का भेष

चूरु, [सुभाष प्रजापत ] राजस्थान हरियाणा बॉर्डर पर सादुलपुर में नाकाबंदी पर पुलिस ने गांजा सहित दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से पुलिस ने एक थ्री व्हीलर जब्त किया है। आरोपियों ने पुलिस को चकमा देने के लिए साधु का भेष रख रखा था। साथ ही थ्री व्हीलर के अंदर बनाए गए स्पेशल केबिन में 390 किलो गांज छिपा रखा था। पुलिस के अनुसार गांजे की अनुमानित कीमत करीब 90 लाख रुपए है। डीएसपी इस्लाम खान ने बताया कि गांजे को थ्री व्हीलर के जरिए आंध्र प्रदेश से गुजरात लेकर जाया जा रहा था। इस दौरान हरियाणा बॉर्डर पर वाहनों की तलाशी ली जा रही थी। जहां पुलिस ने थ्री व्हीलर को रुकने का इशारा किया तो आरोपी पुलिस को देखकर भागने लगे। जिस पर पुलिस ने पीछा कर आरोपियों को पकड़ लिया। पूछताछ में दोनों की संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। जिस पर पुलिस ने वाहन की जांच की तो उसमें बनाए गए स्पेशल केबिन में 390 किलो गांजा मिला। डीएसपी इस्लाम खान ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी रविदास (25) पुत्र रामकिशन निवासी भटिंडा पंजाब हाल निवासी फतेहाबाद हरियाणा और रमेश (35) पुत्र रामजीलाल निवासी लुधियाना पंजाब को गिरफ्तार किया। आरोपियों ने साधु के कपड़ों के नीचे जिंस और शर्ट पहन रखी थी। पुलिस ने मामले की जांच हमीरवास थाना अधिकारी को सौंपी है। शेखावाटी लाइव के लिए चूरू से सुभाष प्रजापत की रिपोर्ट

YouTube video
Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur