Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / Video News – दहेज लोभियों की प्रताड़ना की शिकार हुई दो बहिनों से जुडी मिल रही है खबर

, ,

Video News – दहेज लोभियों की प्रताड़ना की शिकार हुई दो बहिनों से जुडी मिल रही है खबर

आधी रात को ससुरालपक्ष के लोगों ने निकाला घर से

रतनगढ़ (सुभाष प्रजापत ) दहेज लोभियों की प्रताड़ना की शिकार हुई दो बहिने राजकीय अस्पताल में उपचाराधीन है। दोनों बहिनों को आधी रात को मारपीट कर ससुरालपक्ष के लोगों ने घर से निकाल दिया। पीड़ित महिलाओं ने परिजनों को सूचना दी, जिस पर पीड़िता के भाई ने दोनों को घायल हालत में चूरू के अस्पताल में भर्ती करवाया है। वहीं घटना की सूचना पर रतनगढ़ पुलिस भी चूरू पहुंची तथा मामले की जानकारी ली। मिली जानकारी के अनुसार रतनगढ़ तहसील के गांव मालपुर निवासी 27 वर्षीय कविता ने बताया कि वह और उसकी 24 वर्षीय छोटी बहिन भगवती की शादी 2015 में हनुमानगढ़ के गांव थालड़ निवासी पवन व सोहनलाल के साथ हुई थी, जो दोनों सगे भाई है। शादी के बाद से ही ससुरालपक्ष के लोग लगातार दहेज के लिए परेशान कर मारपीट करते थे। कल भगवती व कविता के साथ मारपीट कर उन्हें घर से निकाल दिया। जैसे-तैसे बहिनों ने अपने परिजनों को घटना की सूचना दी, जिस पर उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया। कविता के शरीर पर चोटों के काफी निशान है। घायल भगवती आठ माह की गर्भवती है। शेखावाटी लाइव के लिए रतनगढ़ से सुभाष प्रजापत की रिपोर्ट

YouTube video