Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / Video News – कक्षा 11 की छात्रा की संदिग्धावस्था में मौत होने को लेकर खबर

, ,

Video News – कक्षा 11 की छात्रा की संदिग्धावस्था में मौत होने को लेकर खबर

परिजन लेकर आए छात्रा को जिला अस्पताल

रतनगढ़, [सुभाष प्रजापत ] कक्षा 11 में पढ़ने वाली छात्रा की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। परिजन शव को लेकर जिला अस्पताल आए, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर सीआई सुभाष बिजारणियां मय जाप्ता जिला अस्पताल पहुंचे तथा घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। सीआई बिजारणियां ने बताया कि छात्रा की फंदे पर झूलने से मौत हुई है तथा घटना के कारणों की जांच की जा रही है। रिपोर्ट मिलने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद जिला अस्पताल में लोगों की भीड़ लग गई।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur