Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / Video News – आठ बाइकों से पेट्रोल चोरी और फोटोग्राफर का ड्रोन व कैमरे भी हुए चोरी

, ,

Video News – आठ बाइकों से पेट्रोल चोरी और फोटोग्राफर का ड्रोन व कैमरे भी हुए चोरी

कार में रखे ड्रोन व कैमरे को चुराया अज्ञात चोर ने, शादी में गेस्ट हाउस के बाहर खड़ी बाईक की लाईट हुई चोरी

शादी में आई 8 बाईकों में से अज्ञात ने चुराया पेट्रोल, फोटोग्राफर ने पुलिस को दी लिखित में शिकायत

YouTube video

रतनगढ़, [सुभाष प्रजापत ] शहर के ईदगाह मस्जिद के पास मंडेलिया गेस्ट हाउस में शादी समारोह के अंतर्गत रिस्पेशन पार्टी चल रही थी। उक्त पार्टी की फोटोग्राफी कर रहे फोटोग्राफर का कार में रखे कैमरे अज्ञात लोगों ने चुरा लिए। वहीं गेस्ट हाउस के बाहर खड़ी एक बाइक की लाईट की भी चोरी कर ली। तथा आठ बाइकों से पेट्रोल भी निकालकर ले गए। घटना का पता चलने पर पीड़ित लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा घटना की जानकारी ली। पीड़ित पक्ष की ओर से पुलिस में भी लिखित रिपोर्ट दी गई है, लेकिन समाचार लिखे जाने तक पुलिस में मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार गेस्ट हाउस में लाला मणियार के पुत्र की शादी के दौरान रिस्पेशन पार्टी चल रही थी। उक्त पार्टी में फोटोग्राफी कर रहे वसीम उर्फ संजू के पास एक्सट्रा सामान था, जो उन्होंने अपनी निजी कार में रख रखा था। अज्ञात चोरों ने कार के शीशे तोड़कर उसमें रखा ड्रोन व एक कैमरा चुरा लिया, जिसकी कीमत दो लाख रुपए बताई गई है। वहीं गेस्ट हाउस के बाहर एक बाईक की लाईट चोरी हो गई तथा आठ बाइकों से अज्ञात ने पेट्रोल चुरा लिया। घटना का पता चला, तो वसीम के साथ काम कर रहे पीयूष शर्मा ने पुलिस को सूचना दी, जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा घटना की जानकारी ली। वसीम ने बताया कि उक्त वारदात के संदिग्ध लोगों की सूची भी पुलिस को उपलब्ध करवाई गई है, लेकिन चोरी हुए सामान का सुराग नहीं लगा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur