Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / Video News – लोडेड पिस्टल के साथ पुलिस ने किया एक को गिरफ्तार

, ,

Video News – लोडेड पिस्टल के साथ पुलिस ने किया एक को गिरफ्तार

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दबिश देकर की कार्रवाई

चूरू, [सुभाष प्रजापत ] जिले में अवैध हथियार के साथ खेतों में घूम रहे एक युवक को राजलदेसर पुलिस ने गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक पिस्टल व एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। राजलदेसर थानाधिकारी गीतारानी ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि थानांतर्गत गांव आलसर बास में एक युवक हथियार के साथ घूम रहा है, जिस पर वे मय जाप्ता मौके पर पहुंची तथा आरोपी को पकड़कर उससे नाम पता पूछा, तो उसने अपना नाम 28 वर्षीय श्रवणसिंह राजपूत निवासी ढढेरु पुलिस थाना बीदासर बताया। पुलिस को आरोपी के पास से एक पिस्टल मय जिंदा कारतूस मिली, जिसे जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शेखावाटी के लिए चूरू से सुभाष प्रजापत की रिपोर्ट

YouTube video
Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur