Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / Video News – पुलिस ने युवक को रिवॉल्वर के साथ किया गिरफ्तार

,

Video News – पुलिस ने युवक को रिवॉल्वर के साथ किया गिरफ्तार

आरोपी ने पुलिस को देखकर किया था भागने का प्रयास

गिरफ्तार युवक को पुलिस ने किया आज कोर्ट में पेश

न्यायालय ने दो दिन के रिमांड पर भेजने के दिए आदेश

आरोपी है गांव सूरतपुरा निवासी 25 वर्षीय रमेश स्वामी

रतनगढ़, [सुभाष प्रजापत ] गश्त के दौरान पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर अवैध हथियार के साथ 25 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक को पुलिस ने गुरुवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। घटना के अनुसार सब इंस्पेक्टर माणकलाल डूडी मय जाप्ता गश्त कर रहे थे। इस दौरान मुखबिर से एक युवक के पास अवैध हथियार होने की सूचना मिली, जिस पर वे गांव जांदवा में रतनगढ़ रोड पर पहुंचे। सड़क पर एक युवक खड़ा था, जिसने पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया। लेकिन पुलिस ने सजगता दिखाते हुए उसे पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान युवक ने अपना नाम 25 वर्षीय राकेश स्वामी निवासी सूरतपुरा बताया। तलाशी के दौरान युवक के पास एक रिवॉल्वर बरामद हुई, जिसके संबंध में युवक के पास किसी भी प्रकार का लाइसेंस नहीं मिला। पुलिस ने आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज कर रमेश को गिरफ्तार कर लिया, जिसे गुरुवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।

YouTube video
Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur