Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / Video News – लाखों रुपए के नशीले पदार्थ के साथ पुलिस ने झुंझुनूं निवासी सहित दो को किया गिरफ्तार

, , ,

Video News – लाखों रुपए के नशीले पदार्थ के साथ पुलिस ने झुंझुनूं निवासी सहित दो को किया गिरफ्तार

ट्रक की केबिन में रजाई के नीचे छुपा रखा था डोडापोस्त छिलका

रतनगढ़, [सुभाष प्रजापत ] ट्रक के केबिन में रजाई के नीचे डोडापोस्त छुपाकर ले जा रहे दो जनों को गिरफ्तार कर पुलिस ने उनके कब्जे से ट्रक व मादक पदार्थ को जब्त कर लिया है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि मेगा हाइवे पर पड़िहारा के निकट नाकाबंदी के दौरान गश्त करते हुए सीआई दिलीपसिंह मय जाब्ता पहुंचे, तो एक ट्रक को रुकवाकर उसके कागजात की जानकारी ली। इस दौरान ट्रक में सवार झुंझुनूं जिले के गांव ख्याली निवासी 33 वर्षीय ट्रक चालक सहदेवसिंह व सिधमुख थाने के गांव नरवासी निवासी 24 वर्षीय गोपालसिंह ने ट्रक के केबिन में रजाई के नीचे कुछ छुपाने का प्रयास किया, जिस पर पुलिस को शंका हुई, तो केबिन की तलाशी ली। तलाशी के दौरान केबिन में दो कट्टे मिले, जिसमें 32 किलो डोडापोस्त छिलका बरामद हुआ, जिसका अनुमानित बाजार मूल्य एक लाख 60 हजार रुपए हैं। पुलिस ने डोडापोस्त व ट्रक को जब्त कर चालक सहदेवसिंह व खलासी गोपालसिंह को गिरफ्तार कर लिया। ट्रक में सोया डीओसी भरी हुई थी। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर जांच राजलदेसर थानाधिकारी गीतारानी के सुपुर्द की है। शेखावाटी लाइव के लिए रतनगढ़ से सुभाष प्रजापत की रिपोर्ट

YouTube video
Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur