Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / Video News – पुलिस ने पकड़ी रोडवेज बस से 21 किलो चांदी

, ,

Video News – पुलिस ने पकड़ी रोडवेज बस से 21 किलो चांदी

मुखबिर की सूचना पर दो कार्टून में मिले चांदी के बर्तन

रतनगढ़ (सुभाष प्रजापत ) रतनगढ़ में रोडवेज बस स्टैंड पर एक बस से पुलिस ने 21 किलो चांदी बरामद की है। पुलिस ने चांदी को जब्त कर कार्रवाई शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार हैड कांस्टेबल भंवरलाल को मुखबिर से सूचना मिली कि सरदारशहर से कोटा जाने वाली बस में चांदी है, जिस पर पुलिस रतनगढ़ बस स्टैंड पहुंची, जहां पर बस की तलाशी ली। इस दौरान बस में दो कार्टून लावारिस हालत में मिले। पूछताछ के दौरान यात्रियों एवं बस के चालक व परिचालक ने उक्त कार्टून के संबंध में अनभिज्ञता जाहिर की, जिस पर पुलिस ने दोनों कार्टूनों को जब्त कर थाना लेकर आई, जहां पर इन कार्टूनों में चांदी के बर्तन बरामद हुए। पुलिस ने इस संबंध में कार्रवाई शुरू कर दी है। सीआई दिलीपसिंह ने बताया कि लोकसभा चुनाव को लेकर लागू आचार संहिता की पालना में पुलिस उच्चाधिकारियों के निर्देश पर अवांछनीय गतिविधियों पर कार्रवाई कर रही है। साथ ही नाकाबंदी भी की जा रही है तथा अवैध रूप से मादक पदार्थ, नकदी की तस्करी की रोकथाम तथा आपराधिक गतिविधियों में लिप्त लोगों पर कार्रवाई की जाएगी। शेखावाटी लाइव के लिए रतनगढ़ से सुभाष प्रजापत की रिपोर्ट

YouTube video
Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur