Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / Video News – पुलिस ने पकड़ी दो करोड़ 11 लाख रुपए की डोडापोस्त

, ,

Video News – पुलिस ने पकड़ी दो करोड़ 11 लाख रुपए की डोडापोस्त

66 कट्टों से किया 1350 किलो डोडापोस्त को बरामद

प्याज के कट्टों के नीचे छुपा कर ले जा रहे थे डोडापोस्त

चित्तौड़गढ़ से मिनी ट्रक में लेकर जा रहे थे हरियाणा

हरियाणा निवासी तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

रतनगढ़, [सुभाष प्रजापत ] पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो करोड़ 11 लाख रुपए की डोडापोस्त को बरामद किया है। आरोपी प्याज के कट्टों के नीचे डोडापोस्त छुपाकर तस्करी कर रहे थे। पुलिस ने हरियाणा निवासी तीन जनों को गिरफ्तार कर मिनी ट्रक को जब्त किया है। मामले के अनुसार चित्तौड़गढ़ से मिनी ट्रक में प्याज भरकर हिंसार निवासी 40 वर्षीय चालक धर्मपाल, 21 वर्षीय नरेश एवं 54 वर्षीय सुरेश प्याज के कट्टों के नीचे डोडापोस्त छुपाकर ले जा रहे थे कि डीएसटी टीम के कांस्टेबल विक्रम व धन्नाराम की सूचना पर पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान गांव मालासर के पास मेगा हाइवे पर ट्रक को रूकवाकर तलाशी ली, जिस पर पुलिस को 66 कट्टों में एक हजार 350 किलो डोडापोस्त बरामद हुई, जिसकी बाजार कीमत करीब दो करोड़ 11 लाख 95 हजार रुपए से अधिक है। पुलिस ने मिनी ट्रक व डोडापोस्त को जब्त कर आरोपी धर्मपाल, नरेश व सुरेश को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।

YouTube video
Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur