Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / Video News – खुद को मृत बताने वाले ब्लाइंड मर्डर का पुलिस ने किया खुलासा

, ,

Video News – खुद को मृत बताने वाले ब्लाइंड मर्डर का पुलिस ने किया खुलासा

जुए-सट्टे के कर्जे में डूबा हुआ था स्वयं को मृतक बताने वाला

चूरू, [सुभाष प्रजापत ] जिले की सादुलपुर पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर उसके द्वारा रची हुई साजिश का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने हरियाणा के बरवाला थाने के वार्ड संख्या एक निवासी 31 वर्षीय राजेश कुमार जाट को गिरफ्तार किया है। बीमा क्लेम पाने के लिए आरोपी ने अपने ही मर्डर की साजिश रची थी और गांव के ही एक युवक को काम देने के बहाने अपने ट्रक में बैठा कर सोते समय जिंदा जला दिया था। एसपी जय यादव ने बताया कि सादुलपुर पुलिस को नेशनल हाईवे 52 पर आठ जून को एक जले हुए ट्रक के केबिन से एक व्यक्ति की जली हुई लाश मिली थी। मामले की खबर प्रसारित होने के बाद अगले दिन गांव बरवाला जिला हिसार हरियाणा निवासी ओमप्रकाश मेघवाल द्वारा रिपोर्ट दी गई कि उन्हीं के गांव का रहने वाला राजेश जाट उसके छोटे भाई दिनेश को मजदूरी पर रखने के बहाने ट्रक से ले गया था, जिसकी हत्या कर उसने सबूत मिटाने के लिए ट्रक में जला दिया। रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। मामले के खुलासे के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक किशोरी लाल व सीओ प्रशांत किरण आईपीएस के सुपरविजन एवं एसएचओ पुष्पेंद्र झाझडिया के नेतृत्व में गठित की गई। टीम द्वारा आसूचना एवं तकनीकी सहायता से घटना का खुलासा कर आरोपी राजेश कुमार जाट को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में सामने आया कि मुल्जिम राजेश कुमार ऑनलाइन जुआ सट्टा खेल कर लाखों की संपत्ति के कर्ज में डूब गया था। इस कारण देनदारों द्वारा आए दिन पैसे मांगे जाने पर अपने पड़ौस में हुई ऐसी ही घटना से प्रेरित होकर बीमा कंपनी से क्लेम लेने के लिए इसने खुद को ट्रक में जल कर मरा हुआ दिखाने अपने ही गांव के युवक दिनेश उर्फ देशी को ट्रक में जला कर मार दिया और वहां से फरार हो गया था। मृतक दिनेश उर्फ देशी अपने गांव में ही छोटे-मोटे काम कर जीवन यापन कर रहा था। आरोपी ने उसे काम देने का ऑफर देकर 6 जून की रात 9:00 बजे गांव से अपने ट्रक में मजदूरी के बहाने बैठा रास्ते में शराब पिलाई। नशे के अंदर दिनेश ट्रक के केबिन में सो गया तो अगले दिन सुबह 4:00 बजे हिसार बाईपास राजगढ़ के पास ट्रक को रोड की साइड में खड़ा कर केबिन में पेट्रोल छिड़ककर आरोपी ने आग लगा दी और केबिन को बाहर से लॉक कर दिया था। शेखावाटी लाइव के लिए चूरू से सुभाष प्रजापत की रिपोर्ट

YouTube video
Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur