Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / Video News – डंफर लूट प्रकरण में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए महज 12 घंटे में डंफर को किया बरामद

,

Video News – डंफर लूट प्रकरण में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए महज 12 घंटे में डंफर को किया बरामद

सरदारशहर के अमरचंद के साथ हुई थी लूट, रणधीरसर जाते समय पड़िहारा के पास हुई लूट

एएसआई सुरेश कुमार कर रहे मामले की जांच

YouTube video

रतनगढ़, [सुभाष प्रजापत ] सरदारशहर से रणधीरसर पहाड़ी जा रहे 45 वर्षीय चालक के आगे गाड़ी लगाकर डंफर लूटने के प्रकरण में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए डंफर को बरामद कर लिया है। घटना के अनुसार सरदारशहर के वार्ड संख्या 31 निवासी अमरचंद नायक सरदारशहर से रणधीरसर पहाड़ी की तरफ जा रहा था कि पड़िहारा फाटक के पास एक गाड़ी में सवार होकर आए दो-तीन युवकों ने आगे गाड़ी लगाकर जबरन रोक लिया तथा थाप-मुक्कों से मारपीट करते हुए गाड़ी को वापिस घुमाने के लिए कहा। इस दौरान गाड़ी में सवार एक युवक डंफर में अमरचंद के साथ बैठ गया तथा डंफर को वापिस रतनगढ़ ले आए, जहां पर एक नोहरे में उसे खड़ा कर दिया। घटना के बाद चालक ने पुलिस में मामला दर्ज करवाया। जांच अधिकारी एएसआई सुरेश कुमार ने प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए डंफर को मौके से बरामद कर पुलिस थाना में खड़ा किया है तथा जांच जारी है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur