Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / Video News – भाजपा की दूसरी लिस्ट जारी होते ही हुआ विरोध हुआ शुरू

, , ,

Video News – भाजपा की दूसरी लिस्ट जारी होते ही हुआ विरोध हुआ शुरू

विधायक अभिनेष महर्षि को प्रत्याशी बनाने पर हुआ है विरोध

कार्यकर्ताओं की भावनाओं के अनुरूप टिकट नहीं देने का आरोप

प्रदेश, संभाग व जिले के नेताओं पर लगाया अनदेखी का आरोप

विधायक को टिकट मिलने पर देंगे हजारों कार्यकर्ता इस्तीफा

रतनगढ़, [सुभाष प्रजापत ] विधानसभा क्षेत्र से भाजपा कार्यकर्ताओं की भावना के अनुरूप टिकट नहीं देने एवं विधायक अभिनेष महर्षि को क्षेत्र से प्रत्याशी बनाए जाने पर आज भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपना विरोध जताया। भाजपा की दूसरी सूची आने से पहले ही रतनगढ़ में कार्यकर्ताओं में विरोध के स्वर मुखर हो गए हैं तथा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश नेतृत्व, संभाग व जिला स्तरीय नेताओं पर कार्यकर्ताओं की अनदेखी का आरोप लगाया है। भाजपा नगर अध्यक्ष अरविंद इंदौरिया के नेतृत्व में दर्जनों भाजपा नेता व कार्यकर्ता बस स्टैंड पर एकत्रित हुए तथा नारेबाजी करते हुए अपना विरोध जताया। इंदौरिया ने बताया कि विधायक अभिनेष महर्षि को टिकट मिलने पर रतनगढ़ क्षेत्र के 1100 पन्ना प्रमुख, छह मंडल अध्यक्ष, 195 बूथ अध्यक्ष, 30 शक्ति केंद्र संयोजक, 30 शक्ति केंद्र प्रभारी, 360 मंडल कार्यकारिणी, छह मंडलों के तीन मोर्चा अध्यक्ष व 60 मोर्चा कार्यकर्ताओं सहित कई भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपना इस्तीफा दिया है। इंदौरिया ने भाजपा जिलाध्यक्ष हरलाल सहारण के नाम कार्यकर्ताओं की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए एक पत्र भी प्रेषित किया है। इस अवसर पर काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

YouTube video
Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur