Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / Video News – नुपूर शर्मा व नवीन जिंदल के समर्थन में निकली रैली, हजारों की संख्या में उमड़ा हुजूम

, ,

Video News – नुपूर शर्मा व नवीन जिंदल के समर्थन में निकली रैली, हजारों की संख्या में उमड़ा हुजूम

हिंदू संगठनों के आह्वान पर निकाली गई शहर में रैली, श्रीतालवाले मंदिर से शुरू हुई रैली निकली मुख्य मार्गों से

नारेबाजी करते हुए हजारों लोग पहुंचे उपखंड मुख्यालय, एसडीएम के माध्यम से दिया राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन

YouTube video

रतनगढ़, [सुभाष प्रजापत ] भाजपा की पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता नुपूर शर्मा एवं नवीन जिंदल के समर्थन में रतनगढ़ में हिंदू संगठनों के आह्वान पर रैली निकाली गई। श्रीतालवाले बालाजी मंदिर प्रांगण से शुरू हुई रैली मुख्य मार्गों से होती हुई उपखंड मुख्यालय पहुंची, जहां पर एसडीएम बिजेंद्रसिंह को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया गया। इससे पूर्व उपखंड मुख्यालय के आगे सभा का भी आयोजन किया गया, जिसे कुंदन पारीक, सरिता पड़िहार, विजय दायमा, ललितसिंह राठौड़, गंगासिंह, प्रशांत पारीक आदि वक्ताओं ने संबोधित किया। कमल शर्मा ने सामुहिक हनुमान चालीसा का पाठ करवाया। एसडीएम को दिए गए ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि 27 मई को एक न्यूज चैनल पर ज्ञानवासी मुद्दे पर चल रही बहस के बाद से नुपूर शर्मा व उनके परिजनों को जान से मारने की धमकियां मिल रही है। इस दौरान हजारों की संख्या में लोग उपस्थित थे।