Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / Video News – पिस्तौल की नोक पर नाबालिग से दुष्कर्म

, ,

Video News – पिस्तौल की नोक पर नाबालिग से दुष्कर्म

राजलदेसर थाने में पीड़िता की मां ने करवाया मामला दर्ज

दो सगे भाई सहित तीन पर लगाया है दुष्कर्म का आरोप

गर्दन पर छुरा रखकर कपड़े खुलवाकर बनाया वीडियो

राजलदेसर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच को किया शुरू

राजलदेसर, [सुभाष प्रजापत ] पुलिस थाने में नाबालिका के साथ पिस्तौल की नोक पर दुष्कर्म करने का मामला दर्ज हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले के अनुसार राजलदेसर थाना अंतर्गत एक गांव की नाबालिग पीड़िता की मां ने गांव के ही तीन जनों के खिलाफ राजलदेसर पुलिस थाने में रिपोर्ट दी है कि उसकी नाबालिग पुत्री गत कई दिनों से डरी हुई व गुमशुम रहती थी। उससे बार-बार पूछने के बाद भी उसने कुछ नहीं बताया। 13 अगस्त की रात हम लोग सो रहे थे, इसी दौरान छत पर सो रही उसकी नाबालिग बेटी के चिल्लाने की आवाज आई तो उसके पति दौड़कर छत पर गए। छत से कूदने की आवाज आई, जिसका पता किया तो गांव का ही मुकेश था। डरी व सहमी हुई नाबालिग पुत्री से जब पूछा तो, उसने बताया कि करीब 5-6 महीनों से मुकेश व राकेश उसे रास्ते मे छेड़छाड़ करते हैं तथा पीछे काले शीशे की बोलेरो गाड़ी से चक्कर लगाते है। जब हम घर में नही थे, तब मुकेश हाथ मे छुरा लिए घर मे घुस आया। पीछे से नाबालिग बेटी को पकड़ लिया और गर्दन पर छुरा रख डराते हुए कहा कि अगर कुछ बोली तो गला काट दूंगा और सारे कपड़े खुलवाकर अपने मोबाइल से वीडियो बनाने लग गया और आरोपी ने दुष्कर्म का प्रयास किया। उसके बाद शोर मचाने पर आरोपी मुकेश वहां से भाग गया। घटना के 5-6 दिन बाद नाबालिग स्कूल से घर आरही थी, तभी बोलेरो गाड़ी आई, जिसमें से मुकेश ने जबरन उठाकर उसकी बेटी को गाड़ी में डाल लिया तथा रतनगढ की तरफ सुनसान स्थान पर ले गया। जहां पर गाड़ी रोकी और उसमें सवार मुकेश का भाई राकेश व एक अन्य राकेश था, जिनके हाथ मे पिस्तौल थी। राकेश ने पिस्तौल तान कर कहा मेरे भाई मुकेश द्वारा तेरे साथ की गई घटना के बारे में बताया तो तुझे व तेरे परिवार को जान से मार दूंगा। उक्त मामले में राजलदेसर पुलिस ने नाबालिग की मां की रिपोर्ट पर पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

YouTube video
Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur