Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / Video News – नाकाबंदी के दौरान कार से किए 11 लाख 79 हजार रुपए जब्त

, ,

Video News – नाकाबंदी के दौरान कार से किए 11 लाख 79 हजार रुपए जब्त

डिटेन व्यक्ति है 34 वर्षीय रामपाल व 37 वर्षीय देवेंद्र

रतनगढ़ (सुभाष प्रजापत ) रतनगढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कार से 11 लाख 79 हजार रुपए बरामद कर दो भाइयों को डिटेन किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीआई दिलीपसिंह के निर्देश पर एएसआई रामनिवास एवं हाइवे पुलिस मेगा हाइवे पर आईटीआई तिराहे के पास नाकाबंदी कर रही थी। इसी दौरान सरदारशहर की तरफ से एक कार आई, जिसे पुलिस ने रुकवाकर पूछताछ की, तो कार में सवार हरियाणा के आसींद निवासी 37 वर्षीय देवेन्द्र एवं 34 वर्षीय रामपाल ने संतोषजनक जबाब नहीं दिया तथा कार की तलाशी लेने पर पुलिस को रोका, जिस पर पुलिस दोनों भाइयों को अपने साथ थाना ले आई तथा दोनों को डिटेन कर कार की तलाशी ली, तो उसमें एक बैग से 11 लाख 79 हजार रुपए नकद बरामद हुए। पुलिस ने रुपए जब्त कर मामला दर्ज कर लिया है तथा दोनों भाइयों से पूछताछ कर रही है। शेखावाटी लाइव के लिए रतनगढ़ से सुभाष प्रजापत की रिपोर्ट

YouTube video