एसपी ऑफिस पहुंचकर प्रेमी जोड़े ने लगाई सुरक्षा की गुहार
चूरू, सांखू की प्रियंका ने झुंझुनूं के जेसीबी चलाने वाले प्रेमी प्रमोद से प्रेम विवाह कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पूर्व में बिना माता-पिता की 16 वर्षीय नाबालिग लड़की की परिवार के लोगों ने 25 वर्षीय युवक से सगाई कर दी। मगर लड़की को युवक पसंद नहीं होने के कारण उसने अब घर से भागकर अपने प्रेमी के संग लव मैरिज कर ली। इसके बाद एसपी ऑफिस पहुंचकर अपने परिवार के लोगों से खतरा होने की बात कही।एसपी ऑफिस में सांखू फोर्ट निवासी 18 वर्षीय प्रियंका ने बताया कि उसने अपनी मनमर्जी से सांखू में ही जेसीबी चलाने वाले झुंझुनूं निवासी प्रमोद कुमार (23) के साथ लव मैरिज कर ली है। नौ जनवरी को दोनों घर से भाग गए। दिल्ली जाकर आर्य समाज में दोनों ने लव मैरिज कर ली है। अब अपनी मर्जी से प्रमोद के साथ रहना चाहती।प्रियंका ने बताया कि 2 साल पहले जब वह 16 साल की थी। तब उसके परिवार के लोगों ने उसकी सगाई रतनगढ़ के 25 वर्षीय युवक से कर दी थी, जो उसको पसंद नहीं था। उसने बताया कि दो साल से एक दूसरे को जानते हैं और एक दूसरे को प्यार करते हैं। उस समय प्रमोद उनके गांव में जेसीबी चलाने का काम करता था। तब से उसके साथ जानकारी है। परिवार के लोगों ने जब मैं नाबालिग थी उसी समय 25 वर्षीय युवक से सगाई कर दी, जो मुझे बिल्कुल अच्छा नहीं लगा था। शेखावाटी लाइव के लिए चूरू से सुभाष प्रजापत की रिपोर्ट

