Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / Video News – ढाई वर्षीय बालिका का शव मिलने से फैली सनसनी

, ,

Video News – ढाई वर्षीय बालिका का शव मिलने से फैली सनसनी

घर के आंगन में खेल रही बालिका हुई थी लापता

रतनगढ़ (सुभाष प्रजापत ) रतनगढ़ में ढाई वर्षीय बालिका का शव मिलने से सनसनी फैल गई। घटना रतनगढ़ तहसील के गांव जालेऊ की है। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है तथा संदेह के आधार पर मृतका की बुआ व दादा को राउंडअप किया है। मिली जानकारी के अनुसार जालेऊ निवासी इन्द्रचंद पारीक की ढाई वर्षीय पुत्री समृद्धि घर के आंगन में खेल रही थी। अचानक वह लापता हो गई। घटना की पुलिस को सूचना दी, तो पुलिस मौके पर पहुंची। समृद्धि का शव पशु चारे के छप्परे में प्लास्टिक के कट्टे से बरामद कर जिला अस्पताल की मोर्चरी में लाया गया। पुलिस ने मिले सबुत शक के आधार पर मृतका की 19 वर्षीय बुआ माया तथा दादा गोविंद पारीक को राउंडअप कर पूछताछ शुरू कर दी है। डीवाईएसपी अनिल पुरोहित ने बताया कि मृतका को पहले पानी मे डुबाया गया है तथा उसके बाद प्लास्टिक के कट्टे में डाला गया है। उक्त घटना एक सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur