Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / Video News – साधु बना बेटा अपनी ही माँ के मामले में साबित हुआ कपूत

, ,

Video News – साधु बना बेटा अपनी ही माँ के मामले में साबित हुआ कपूत

मकान में हिस्सा नहीं देने पर बेटे ने उतारा मां को मौत के घाट

गला घोंटकर 48 वर्षीय साधु बेटे ने की अपनी मां की हत्या

रतनगढ़, [सुभाष प्रजापत ] रतनगढ़ में एक बेटे ने जमीन में हिस्सा नहीं मिलने की बात को लेकर अपनी 90 वर्षीय मां की गला घोंटकर हत्या कर दी। घटना को लेकर आज रतनगढ़ पुलिस थाना में मृतका के बड़े बेटे ने हत्या का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीआई सुभाष बिजारणियां ने बताया कि श्रीगंगानगर के सार्दुलपुर निवासी गोपाल ब्राह्मण ने पुलिस को दी रिपोर्ट में उल्लेख किया है कि उसका छोटा भाई दिनेश उर्फ कालू साधू बना हुआ है। 28 नवंबर 2023 को वह पड़िहारा आया तथा पड़िहारा में अकेली रह रही 90 वर्षीय उसकी मां प्रेमीदेवी की गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या के पीछे मुख्य कारण यह था कि मां ने साधु के हिस्से का मकान बेटी के नाम कर दिया था तथा हिस्से के मकान के पूरे रुपए नहीं मिलने के कारण दिनेश उर्फ कालू अपनी मां प्रेमीदेवी से अक्सर नाराज रहता था। इसी बात को लेकर 28 नवंबर को उसने अपनी मां की गला घोंटकर हत्या कर दी थी। उल्लेखनीय रहे कि इस प्रकरण में गोपालचंद द्वारा 29 नवंबर को मर्ग दर्ज करवाई थी, जिस पर पुलिस ने मृतका का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी वृद्धा का गला घोंटकर हत्या करने की पुष्टि हुई है। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ कर दिया है तथा साधु की तलाश में जुट गई है।

YouTube video