Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / Video News – दिन में सूरज को रोशनी दिखाती हैं स्ट्रीट लाइटें, बिजली संकट के दौर में लापरवाही

, , ,

Video News – दिन में सूरज को रोशनी दिखाती हैं स्ट्रीट लाइटें, बिजली संकट के दौर में लापरवाही

क्षेत्र में हो रहा है बिजली का दुरूपयोग, शहर में दिन में जलती है स्ट्रीट लाइटें

पालिका पर लगाया उदासीनता का आरोप, कहा – इस व्यवस्था को रोका जाए तुरंत

पालिका के प्रति लोगों में है आक्रोश

YouTube video

रतनगढ़, [सुभाष प्रजापत ] एक तरफ बिजली की कमी के चलते बिजली कटौति की मार से लोग परेशान हैं, वहीं दूसरी तरफ दोपहर के समय में भी शहर के कई क्षेत्र में स्ट्रीट लाईट जलने से लोगों में आक्रोश है। शहर के लोगों ने बताया कि एक तरफ प्रदेश में बिजली की कमी के चलते दो से तीन घंटे तक की बिजली कटौती की जा रही है, दूसरी तरफ दोपहर के समय में भी स्ट्रीट लाईट जलने से बिजली की बर्बादी हो रही है। इस तरह की अव्यवस्था को तुरंत रोका जाए। पालिका सहवृत सदस्य रामवीरसिंह राईका, कलाकार संघ के हीरालाल सैनी ने नगरपालिका प्रशासन से इस व्यवस्था को रोकने की मांग की है।