Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / Video News – चुनाव से पूर्व मॉकपोल के दौरान वीवीपेट में आई तकनीकी खराबी

, ,

Video News – चुनाव से पूर्व मॉकपोल के दौरान वीवीपेट में आई तकनीकी खराबी

विधानसभा में 249 बूथ व 4 सहायक बूथों पर चल रहा है मतदान

रतनगढ़ (सुभाष प्रजापत ) रतनगढ़ विधानसभा के गांव आलसर बास स्थित बूथ संख्या 12 ए में चुनाव से पूर्व मॉकपोल के दौरान वीवीपेट मशीन में तकनीकी खराबी आ गई, जिसे बदलकर मतदान प्रक्रिया शुरू की गई। वहीं आलसर के अतिसंवेदनशील बूथ पर दो कैमरे कार्य नहीं करने की जानकारी भी सामने आ रही है । रतनगढ़ विधानसभा में एक थर्ड जेंडर सहित दो लाख 80 हजार मतदाता है, जो शाम छह बजे तक अपने मतदान का प्रयोग करेंगे। क्षेत्र में 249 बूथ व चार सहायक बूथ है, जिसमें 20 महिला बूथ, आठ युवा बूथ, एक आदर्श मतदान केंद्र व एक दिव्यांग बूथ शामिल है। सुरक्षा की दृष्टि से एक एडिशनल एसपी, दो डीवाईएसपी व दो सीआई सहित 709 पुलिस के अधिकारी व कर्मचारी चुनाव कार्य को शांतिपूर्ण व भय मुक्त करवाने में जुटे हुए हैं। शेखावाटी लाइव के लिए रतनगढ़ से सुभाष प्रजापत की रिपोर्ट

YouTube video
Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur