Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / Video News – दूल्हा-दुल्हन घर जाने से पहले पहुंचे मतदान केंद्र

, ,

Video News – दूल्हा-दुल्हन घर जाने से पहले पहुंचे मतदान केंद्र

नव विवाहित दंपति ने किया मतदान

चूरू, [सुभाष प्रजापत ] चूरू जिले में आज लोकतंत्र के लिए सुखद नजारा देखने को मिला। जिले की सुजानगढ़ स्थित चोपड़ा धर्मशाला में प्रगति नगर निवासी नव विवाहित दम्पति हंसराज दादरवाल व ममता ने चोपड़ा धर्मशाला के बूथ पर घर जाने से पहले वोट दिया। दूल्हे हंसराज ने बताया कि लोकतंत्र के सबसे बड़े महापर्व पर मताधिकार का प्रयोग किया है। साथ ही उन्होंने बताया कि पत्नी ममता ने भी अपने पीहर गांव बम्बू में शादी के तुरंत बाद पोलिंग बूथ पर लोकतंत्र की मजबूती के लिये मतदान किया। इस प्रकार सामाजिक परम्पराओ के साथ नव दम्पति ने संवैधानिक कर्त्यव्य का भी निर्वहन कर सम्पूर्ण समाज में सन्देश देने का भी काम किया है। शेखावाटी लाइव के लिए चूरू से सुभाष प्रजापत की रिपोर्ट

YouTube video
Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur