Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / Video News – सालासर बालाजी मन्दिर के पुजारी परिवार की बेटी ने अमेरिका में मचाई धूम

, , ,

Video News – सालासर बालाजी मन्दिर के पुजारी परिवार की बेटी ने अमेरिका में मचाई धूम

बॉलीवुड फिल्म दंगे से किया डेब्यू

चूरू, [सुभाष प्रजापत ] सुजानगढ़ के निकटवर्ती सिद्धपीठ सालासर बालाजी धाम में पुजारी परिवार की बेटी दात्री दाधीच उर्फ चेरी ने अपनी संगीत कला से भारत से लेकर अमेरिका तक नाम रोशन किया है। चेरी सालासर मन्दिर के उपासक विमल पुजारी की बेटी है। उसे बचपन से ही संगीत का शौक था। 19 वर्षीय चेरी उकीलिली, गिटार, पियानो, कांगो सहित कई इंस्ट्रूमेंट्स बजाती है। साथ ही हिन्दी और अंग्रेजी में शानदार गाने भी गाती है। चेरी की शुरुआती पढ़ाई लक्ष्मणगढ़ और जयपुर में हुई, पर इसके बाद वह 2022 में पढ़ाई के लिए लॉस एंजिल्स चली गई। जहां उसने अपनी हॉबी संगीत को भी आजमाया। चेरी ने लॉस एंजिल्स के रेडियो, थियेटर में गाने सहित कई जगह अपनी परफॉर्मेंस दी है। इससे पहले चेरी जयपुर में भी कई मंचों पर परफॉर्म कर कई अवॉर्ड जीत चुकी है। चेरी कहती है कि वह किसी एक तरह के संगीत या वाद्य यंत्र में बंधना नहीं चाहती, इसलिए वह संगीत में हमेशा प्रयोग करती है और नए-नए तरीके आजमाती रहती है। हैरानी की बात यह है कि चेरी जितना अच्छा अंग्रेजी में गाती है, उतना ही अच्छा हिंदी गाने, भजन और गजल भी गा लेती है। चेरी का सपना हॉलीवुड में संगीतकार बनने का है।चेरी ने अमेरिका में कई कार्यक्रमों में अपनी परफॉर्मेंस दी है, साथ ही जयपुर के जवाहर कला केंद्र में चेरी कार्यक्रम कर चुकी है। शेखावाटी लाइव के लिए चूरू से सुभाष प्रजापत की रिपोर्ट

YouTube video
Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur