Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / VIdeo News – जहर खाने की शंका पर व्यक्ति को परिजन लेकर आए अस्पताल लेकिन मामला निकला कुछ और..

,

VIdeo News – जहर खाने की शंका पर व्यक्ति को परिजन लेकर आए अस्पताल लेकिन मामला निकला कुछ और..

जहर के सेवन करने की शंका पर एक व्यक्ति को लेकर आए अस्पताल

उपचार के दौरान होश आने पर उक्त व्यक्ति ने दिए पुलिस को बयान

बयान में 47 वर्षीय व्यक्ति ने कहा- अत्यधिक शराब पीने से बिगड़ी तबियत

YouTube video

रतनगढ़, [सुभाष प्रजापत ] जहरीली वस्तु का सेवन करने से तबियत बिगड़ने की शंका पर परिजनों ने एक व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती करवाया। सूचना पर राजलदेसर पुलिस भी अस्पताल पहुंची तथा घटना की जानकारी ली। लेकिन मामला कुछ और ही निकला। हैड कांस्टेबल राजेंद्रसिंह बीका ने बताया कि गांव लूणासर निवासी 47 वर्षीय करणीसिंह ने अत्यधिक शराब का सेवन कर लिया था, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन जहरीली वस्तु के सेवन से तबियत बिगड़ने का समझकर उसे बेहोशी की हालत में रतनगढ़ के राजकीय अस्पताल लेकर आ गए। उपचार के बाद जब उक्त व्यक्ति को होश आया, तो मामले का खुलासा हुआ। घटना को लेकर किसी भी प्रकार का मामला दर्ज नहीं हुआ है।