Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / Video News – युवती ने लगाई एसपी से गुहार, इतनी हुई मजबूर कि पैदल चलकर पहुंचना पड़ा एसपी ऑफिस

, ,

Video News – युवती ने लगाई एसपी से गुहार, इतनी हुई मजबूर कि पैदल चलकर पहुंचना पड़ा एसपी ऑफिस

शादी का झांसा देकर युवती से रेप का मामला आया सामने

धर्म परिवर्तन नहीं करने पर शादी करने से किया मना

चूरू, [सुभाष प्रजापत ] शादी का झांसा देकर एक युवती से रेप का मामला सामने आया है। आरोपी ने शादी के लिए धर्म परिवर्तन नहीं करने पर शादी करने से मना कर दिया और उसके साथ मारपीट कर लाखों रुपए और डॉक्यूमेंट छीन लिए। मामला चूरू जिले के तारानगर इलाके का है। पीड़िता मामला दर्ज कराने तारानगर थाने पहुंची, जहां पुलिस ने उसे एक कागज पर साइन करवा लिए। जिसमे लिखा कि वह अपनी बहन के साथ जा रही है, लेकिन मामला दर्ज नहीं किया। गांव में उसकी बहन और बहनोई ने उसके साथ मारपीट की और घर से निकाल दिया। पीड़िता के पास किराए के रुपए नहीं थे। इस पर युवती वहां से पैदल ही चूरू एसपी ऑफिस पहुंची और एसपी राजेश कुमार मीना से न्याय की गुहार लगाई। जिसके बाद एसपी राजेश कुमार मीना के आदेश पर तारानगर पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है।डीएसपी राजेन्द्र बुरड़क ने बताया कि आरोपी निसार ने युवती को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया और शादी का झांसा दिया। उसके बाद आरोपी ने उसके साथ जबरन संबंध बनाए। 20 मई 2023 को उसके गांव का निसार उसे शादी का झांसा देकर जयपुर लेकर गया, जहां करीब एक सप्ताह उसको होटल में बंधक बनाकर रखा और उसके साथ कई बार रेप किया। युवती ने जब निसार को शादी के लिए कहा तो उसने कहा कि पहले युवती का धर्म बदलूंगा। उसके बाद ही शादी करूंगा। जिस पर युवती घबरा गई और उसने अपना धर्म परिवर्तन करने से मना कर दिया। तभी आरोपी ने युवती को जाति सूचक गालियां दी।डीएसपी राजेन्द्र बुरड़क ने बताया कि आरोपी युवक ने युवती के करीब 2 लाख रुपए, आधार कार्ड, पेन कार्ड और मोबाइल छीन लिया। युवती को मारपीट कर जयपुर बस स्टैंड पर छोड़कर चला गया। इस पर युवती रोनी लगी, तभी वहां खड़े पुलिसकर्मी ने रोने का कारण पूछा। युवती ने अपनी आपबीती पुलिसकर्मी को बताई। पुलिस ने उसे तारानगर पुलिस थाने भिजवा दिया।

YouTube video