Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / Video News – महज तीन महीने में ही पति को छोड़ प्रेमी के साथ लिव इन में रह रही युवती ने लगाईं सुरक्षा की गुहार

, ,

Video News – महज तीन महीने में ही पति को छोड़ प्रेमी के साथ लिव इन में रह रही युवती ने लगाईं सुरक्षा की गुहार

झुंझुनू जिले में हुई थी मुस्कान की शादी, प्रेमी के साथ पहुंची एसपी दफ्तर

चूरू, [सुभाष प्रजापत ] चुरू जिले की रतनगढ़ तहसील की रहने वाली 22 वर्षीय शादीशुदा महिला अपने प्रेमी के साथ लिविंग में रह रही है। 22 वर्षीय मुस्कान की 3 महीने पहले शादी हुई थी लेकिन उसे पति का साथ रास नहीं आया दोनों को अब जान से मारने की धमकी मिली वह सुरक्षा के लिए दोनों एसपी दफ्तर पहुंचे .एसपी दफ्तर में रतनगढ़ के वार्ड 29 निवासी मुस्कान ने बताया उसके घर वालों ने 3 महीने पहले जबरदस्ती उसकी शादी मुकुंदगढ़ के पास एक गांव में कर दी थी उसका पति शराब पीकर उसके साथ मारपीट करता था। इसलिए करीब एक महीने पहले रमजान के महीने में अपने पीहर आ गई थी मुस्कान ने बताया कि करीब 7 साल पहले मोहल्ले के ही शाहरुख से दोनों की मोबाइल पर बातें भी होती थी। उसने अपने घर वालों को शाहरुख के बारे में बताया भी था लेकिन घर वालों ने शाहरुख की जाति अलग होने के कारण रिश्ते से इनकार कर दिया था घर पर पता लगने के बाद मुस्कान के घर वालों ने 3 महीने पहले ही उसकी शादी की थी। अब वह करीब 1 महीने से अपने पीहर में ही थी 15 अप्रैल 2024 को शाहरुख के साथ वह घर से निकल गई। दोनों सूरतगढ़ जाकर लिविंग में रहने लगे अब उन्हें धमकी मिली है कि मोहल्ले में आए तो जान से मार देंगे। शाहरुख के घर वालों ने भी भी घर में नहीं घुसने की धमकी दे डाली है। इसलिए दोनों सुरक्षा के लिए एसपी दफ्तर पहुंचे हैं। शेखावाटी लाइव के लिए चूरू से सुभाष प्रजापत की रिपोर्ट

YouTube video
Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur