Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / Video News – बैंक से रुपए निकलवाने के लिए आई थी विवाहिता,अपहरण कर ले गए दिल्ली वहां पर किया…..

, ,

Video News – बैंक से रुपए निकलवाने के लिए आई थी विवाहिता,अपहरण कर ले गए दिल्ली वहां पर किया…..

नशीला पानी पिलाकर आरोपी ले गया विवाहिता को दिल्ली, कमल, विकास सहित पांच लोगों ने किया विवाहिता से दुष्कर्म

आरोपियों ने 30 वर्षीय विवाहिता को दिल्ली में बनाया बंधक, पीहर पक्ष को सूचना देने के बाद पुलिस ने छुड़ाया विवाहिता को

YouTube video

रतनगढ़, [सुभाष प्रजापत ] बैंक से रुपए निकलवाने के लिए रतनगढ़ आई 30 वर्षीय विवाहिता को नशीला पानी पिलाकर एक व्यक्ति ने उसका अपहरण कर लिया तथा दिल्ली में ले जाकर अपने चार अन्य साथियों के साथ मिलकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। घटना को लेकर विवाहिता ने पुलिस में दो नामजद सहित तीन अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस ने विवाहिता की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले के अनुसार तहसील के ग्रामीण क्षेत्र की 30 वर्षीय विवाहिता एक जून 2022 को रतनगढ़ में बैंक से रुपए निकलवाने के लिए आई थी। रुपए निकलवाकर जब वह गांव जाने के लिए जा रही थी, तो इसी दौरान कमलकुमार शर्मा उसे मिला। कमल के पास गाड़ी थी तथा उसने विवाहिता को गांव ले जाने की बात कहते हुए गाड़ी में बैठा लिया। इस दौरान कमल ने विवाहिता को पानी पिलाया, जिसके बाद वह बेहोश हो गई तथा वह उसे दिल्ली ले गया, जहां पर कमल एवं मैणासर निवासी विकास तथा तीन अन्य लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों ने उसे बंधक बना लिया तथा देहशोषण करते रहे। 27 जुलाई को कमल का फोन चार्जर में लगा हुआ था, जिस पर विवाहिता ने अपनी मां को फोन कर घटना की जानकारी दी, जिस पर 30 जुलाई को रतनगढ़ पुलिस उसे वहां से छुड़ाकर ले आई। आरोपियों ने विवाहिता के पास से 16 हजार 600 रुपए एवं गहने भी छीन लिए। पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विवाहिता का मेडिकल मुआयना करवाया है। मामले की जांच डीवाईएसपी हिमांशु शर्मा कर रहे हैं।