Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / Video News – थमने का नाम ही नहीं ले रही है चोरी की वारदातें

, ,

Video News – थमने का नाम ही नहीं ले रही है चोरी की वारदातें

नगदी एवं आभूषणों पर किया चोरो ने हाथ साफ

रतनगढ़ के वार्ड संख्या 29 में घर को बनाया चोरो ने निशाना

रतनगढ़, [सुभाष प्रजापत ] क्षेत्र में चोरी की वारदातें थमने का नाम ही नहीं ले रही है। शहर में आये दिन हो रही चोरियों को घटनाओं से लोगो भय व्याप्त है। चोर पुलिस गश्त को धत्ता बताकर बेखोफ होकर घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। गत रात फिर रतनगढ़ के वार्ड संख्या 29 में बाल गोगामेड़ी के पास हजारीमल प्रजापत के पुत्र मुकेश के घर में अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है। हजारीमल ने बताया कि उनका बेटा बेंगलुरु में रहता है, बेटे के बताए अनुसार सोने चांदी के आभूषण व नकदी घर मे रखे हुए थे। चोर नकदी व आभूषण सहित करीब हजारों की चोरी कर ले गए। हजारी मल ने बताया कि बेंगलुरु से उसके बेटे मुकेश के आने बाद ही चोरी हुए सामान का पता लग पाएगा। उन्होंने बताया कि चोरों ने मेन दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और घर में बने कमरों के ताले तोड़कर सामान बिखेर दिया और चोरी की वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुँची तथा घटना की जानकारी ली है। इस संबंध में अभी तक पुलिस थाने में कोई मुकदमा दर्ज नही हुआ है

YouTube video
Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur