Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / Video News – नगरपरिषद की बजट बैठक में जमकर हुआ हंगामा

, , ,

Video News – नगरपरिषद की बजट बैठक में जमकर हुआ हंगामा

बजट पढ़ रहे सहायक लेखाकार का माइक किया बंद

चूरू, [ सुभाष प्रजापत ] सुजानगढ़ नगरपरिषद की बजट बैठक का आयोजन नगरपरिषद सभागार में किया गया। जिसमे बजट पढ़ रहे लेखाधिकारी भंवरलाल मेहरड़ा को भाजपा उप नेता प्रतिपक्ष रिछपाल बिजारनिया व अन्य नेताओं ने माइक बंद करके रोकने का प्रयास किया। जिस पर कांग्रेस नेताओं ने विरोध किया। इस दौरान बार बार माइक की पिन निकाली गई, जबकि कांग्रेस नेताओं ने माइक की पिन वापस लगाई। इस दौरान दोनों पक्ष के पार्षद आपस में उलझते नजर आए। हंगामे के बीच बजट भाषण पढ़ा गया। इसके बाद बजट पर चर्चा की गई और वर्ष 2024 -25 के लिए 26542 लाख का बजट पारित किया गया। वहीं वरिष्ठ सदस्य बाबूलाल कुलदीप के अनुरोध पर ने एजेंडे मीटिंग में शामिल कर पारित किए गए। मीटिंग में उप सभापति अमित मारोठिया, आयुक्त दिलीप शर्मा सहित नगर के पार्षद मौजूद रहे। शेखावाटी लाइव के लिए चूरू से सुभाष प्रजापत की रिपोर्ट

YouTube video