Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / Video News – चोरों ने बनाया मोबाइल स्टोर को निशाना

, ,

Video News – चोरों ने बनाया मोबाइल स्टोर को निशाना

लाखों रुपए के मोबाइल चुराए, वारदात सीसीटीवी में कैद

चूरू, [सुभाष प्रजापत ] मोबाइल स्टोर को निशाना बनाकर 6 चोरों ने लाखों रुपए के मोबाइल चुरा लिए। वारदात स्टोर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। कोतवाली थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मौका मुआयाना किया। घटना चूरू शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में जीवन रेखा अस्पताल के पास मोबाइल स्टोर पर हुई। धर्मस्तूप चौकी इंचार्ज हैड कॉन्स्टेबल किशननदेव सिंह ने बताया कि सोमवार अल सुबह करीब पौने 5 बजे मोबाइल स्टोर में चोरी की वारदात हुई है। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में सामने आया है कि 6 चोरों से एक चोर दुकान का शटर मोड़कर अंदर घुस गया और बाकी 5 दुकान के बाहर चक्कर लगाते रहे। चोरों ने एप्पल कंपनी के 12 मोबाइल, 6 एयरपोड, 2 वाच, 1 पावरबैंक के अलावा काफी मोबाइल एक्सेसरीज और गल्ले में रखे दो हजार रूपए चुरा लिए। वारदात को अंजाम देकर सभी एक साथ वहां से निकल गए। मोबाइल स्टोर मालिक चूरू निवासी रवि सैनी ने कोतवाली थाने में चोरी की रिपोर्ट दी है। जिसमें उन्होंने करीब 15 लाख रूपए के सामान चोरी होना बताया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच कर रही है। शेखावाटी लाइव के लिए चूरू से सुभाष प्रजापत की रिपोर्ट

YouTube video
Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur