Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / Video News – अब तक 53 : ऑपरेशन शिकंजा के तहत पुलिस की गिरफ्त में 53 बदमाश

, ,

Video News – अब तक 53 : ऑपरेशन शिकंजा के तहत पुलिस की गिरफ्त में 53 बदमाश

लोकसभा आम चुनाव को देखते हुए एसपी के निर्देश पर पुलिस का विशेष अभियान

चूरू, [सुभाष प्रजापत ] आगामी लोकसभा आम चुनाव को देखते हुए जिले के एसपी जय यादव के निर्देश पर चल रहे धरपकड़ के विशेष अभियान ऑपरेशन शिकंजा के तहत रविवार को पुलिस ने एक साथ विभिन्न मामलों में वांछित बदमाशों को गिरफ्तार किया। डीएसपी दरजाराम ने बताया कि सुजानगढ़ सर्किल में पिछले दस सालों में संगीन अपराधों में शामिल 53 अपराधियों व बदमाशों को पकड़ा गया। इनमें कोतवाली थाने के 27, सदर थाने के 11 और सालासर थाने के 15 आदतन अपराधी शामिल है। उन्होंने बताया कि अभियान में तीन या ज्यादा मुकदमों वाले लोगों को पकड़ कर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पाबंद किया गया है। डीएसपी ने बताया कि एनडीपीएस एक्ट में भी एक जने को गिरफ्तार किया गया है। कार्रवाई में सुजानगढ़ कोतवाली थाना इंचार्ज धर्मेन्द्र मीणा, सदर थाना सीआई सुखराम चोटिया और सालासर थाना एसएचओ पुष्पेन्द्र सिंह की खास भूमिका रही। शेखावाटी लाइव के लिए चूरू से सुभाष प्रजापत की रिपोर्ट

YouTube video
Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur