Hindi News / Churu News (चुरू समाचार) / Video News – दो छात्र गुट पुरानी रंजिश को लेकर आपस में भिड़े

, ,

Video News – दो छात्र गुट पुरानी रंजिश को लेकर आपस में भिड़े

मारपीट का यह वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा है शेयर

पुलिस थाने से करीब 100 मीटर की दूरी पर हुई मारपीट

YouTube video

चूरू, [सुभाष प्रजापत ] चूरू जिले के तारानगर तहसील में शुक्रवार देर शाम दो छात्र गुट पुरानी रंजिश को लेकर आपस में भिड़ गए। मारपीट में 6 स्टूडेंड्स गंभीर घायल हो गए। मारपीट का यह वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर हो रहा है। वहीं मामले को लेकर तारानगर पुलिस थाने में किसी भी प्रकार का मामला दर्ज नहीं हुआ है।पुलिस थाने से करीब 100 मीटर की दूरी पर हुई इस मारपीट में करीब 6 स्टूडेंड्स घायल हो गए। मारपीट के दौरान एक छात्र गुट ने दूसरे गुट पर ईंट और लाठी डंडों से हमला कर दिया। वायरल वीडियो शुक्रवार शाम 6 बजे का बताया जा रहा है। जिसमें हॉस्टल में रहने वाले स्टूडेंट्स और कस्बे के स्टूडेंट्स के बीच मारपीट हो रही है। वहीं मामले को लेकर शनिवार तक तारानगर पुलिस थाने में किसी भी प्रकार की रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur